फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नई सड़क पर भरभराकर गिरा मकान, चौबे गोला मंदिर के पास बारिश से बढ़ा जर्जर मकानों का खतरा

Thu, 03 Sep 2026 01:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के पुराने और जर्जर मकानों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। नई सड़क पर चौबे गोला मंदिर के पास एक पुराना जर्जर मकान बारिश के बीच भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
नई सड़क मकान गिरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बारिश के कारण पुराने मकानों की दीवारों और छतों में सीलन बढ़ने से उनके कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। नई सड़क और आसपास के इलाकों में कई पुराने मकान अब भी खड़े हैं, जिन पर बारिश के दौरान खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौबे गोला मंदिर के पास मकान गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराने और खतरे वाले मकानों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान ऐसे मकानों के आसपास से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें