फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डीजल-पेट्रोल चोर गिरोह पकड़ा, एक लाख लीटर तेल बरामद, अंडरग्राउंड बना रखा था गोदाम

Mon, 01 Mar 2021 12:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के पनकी में एसपी पश्चिम की टीम ने रविवार रात तेल चोरी के गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मौके से करीब एक लाख लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


ये प्रदेश की सबसे बड़ी रिकवरी बताई जा रही है। आरोपियों ने अंडरग्राउंड गोदाम बना रखा था। तेल से भरे 600 ड्रम, तीन टैंकर, एक पिकअप समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने रात करीब आठ बजे पनकी के कपली और एमआईजी में दबिश देकर शेख शाहीन और सोनू त्रिवेदी समेत चार को उठाया।

शेख शाहीद व सोनू की गिरफ्तारी कर ली गई है जबकि अन्य दोनों की भूमिका जांची जा रही है। आरोपी गोदाम में चोरी का डीजल पेट्रोल इकट्ठा करते हैं। ये लोग डिपो में आने वाले टैंकरों से तेल चोरी करते हैं। एसपी ने बताया कि यहां पर आरोपी तेल में तरह-तरह के केमिकल मिलाकर मिलावटी तेल बनाते हैं और सप्लाई करते हैं। आपूर्ति विभाग के अफसरों ने इन केमिकल के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


हर ताले की आरोपी के पास है चाबी 
सीओ दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के पास चाबियों के कई गुच्छे बरामद हुए हैं। जब टैंकर पनकी डिपो आते हैं तो आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में डिपो के पास घात लगाए बैठे रहते हैं। फिर आनन-फानन में टंकियों में जो चाबी लग जाती है उससे लॉक खोलकर तेल पार करते हैं। खेल कई सालों से चल रहा है। 

गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश दी गई थी। ये गैंग मिलावटी तेल भी बनाता है। जांच जारी है। - डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें