कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के कसिगवां गांव में मंगलवार रात सुनील उर्फ सुरेंद्र (38) ने परिजन के शराब पीने का विरोध करने पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। परिजन उसे गल्लामंडी स्थित एक निजी नर्सिंगहोम ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)