फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उद्योग विभाग को नहीं दी जानकारी, बैंक खातों में डाल दी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बैंक ऑफ इंडिया की दादानगर समेत अन्य शाखाओं में एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) की सब्सिडी में गड़बड़ी मामले में बैंक के अफसरों की भूमिका संदिग्ध मिली है। अफसरों ने उद्योग विभाग को कोई जानकारी दिए बिना ही बैंक खातों में करोड़ों की रकम डाल दी। इसके अलावा बैंक और उद्योग विभाग की ओर से संयुक्त सर्वे भी नहीं किया गया। उद्योग विभाग ने पोर्टल पर पूरा मामला भी खंगाल लिया है। यह भी गड़बड़ी की पुष्टि कर रहा है। वहीं, बैंक ने भी आंतरिक जांच तेज कर दी है। 15 से ज्यादा अफसर जांच में फंसे हैं। इन सभी पर जल्द कार्रवाई हे सकती है। इस पूरे मामले को बैंक प्रबंधन के उच्च अफसर सालों मामला दबाए रहे।
विज्ञापन


बैंक के महाप्रबंधक की ओर से कराए गए ऑडिट में सब्सिडी की करीब नाै करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। गोलमाल की गई रकम सरकार की है। बैंक ने सालों बाद भी प्राथमिकी भी दर्ज नहीं कराई है। सूत्रों ने बताया कि सब्सिडी का लाभ लेने वाली इकाइयों से दस्तावेजों की प्रक्रिया भी नहीं पूरी कराई गई।

सब्सिड़ी की रकम 25-30 खातों में अलग-अलग सालों में भेजी गईं। उद्योग विभाग पहले ही मामले की जांच शुरू कर चुका है। बैंक आफ इंडिया की दादानगर, कौशलपुरी, मंधना, सीसामऊ, गुरु तेग बहादुर शाखा में यह मामले सामने आ चुके हैं। बैंक के सालाना ऑडिट में यह मामला वर्ष 2023 में ही पकड़ में आ गया था। यह दूसरी ऑडिट रिपोर्ट थी जिसकी शिकायत तत्कालीन ऑडिटर व बैंक के सीनियर मैनेजर ने की थी। बाद में बैंक के महाप्रबंधक ने ऑडिट करवाया तो मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें