कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर से भागकर प्रवासी ने फांसी लगा ली। सात दिन से लापता प्रवासी का शव रविवार को जमदा आश्रम के पास गंगा किनारे पेड़ से लटकता मिला। शव क्षतविक्षत था, जंगली जानवर उसके हाथ के पंजे और पैर खा गए थे।
प्रवासी एक बार पहले भी क्वारंटीन सेंटर से भागकर घर पहुंचा था और खाना पीना सही न मिलने की बात कही थी। हालांकि घर वालों ने उसे वापस भेज दिया था। महाराजपुर इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सैदलीपुर गांव निवासी सूरज सिंह यादव (22) नासिक में नौकरी करता था।