फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक मोबाइल एप से चुटकियों में नियंत्रित की जा सकेगी 'शुगर', खाने की फोटो भेजने पर मिलेगा समाधान

Fri, 01 Dec 2017 08:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
डायबिटाकेयर एप शुगर को नियंत्रित करने में मदद करेगा। इस एप से जुड़ने के बाद मोबाइल से नाश्ते की प्लेट, खाने से भरी थाली की फोटो खींचकर भेजते ही मैसेज के जरिए पता चल जाएगा कि आप खाने में कितनी कैलोरी ले चुके हैं और डायबिटीज नियंत्रित रखने के लिए अगले नाश्ते, खाने में कितनी कैलोरी लेनी है।
विज्ञापन


उसके लिए क्या और कितनी मात्रा में खाया जाए। यह जानकारी गुरुवार को कानपुर के रीजेंसी हेल्थकेयर के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग वाजपेयी, अभिषेक कपूर, जान्हवी कपूर ने दी। रीजेंसी अस्पताल ने डायबिटाकेयर से टाईअप किया है।
विज्ञापन

डेमो पिक
इस हेल्थकेयर एप से तत्काल परामर्श, सूचना एकत्र करने और 24 घंटे दवाओं की मानीटरिंग भी की जाएगी। इस एप से जुड़ते समय एक डिवाइस दी जाएगी और दो मोबाइल नंबर फीड किए जाएंगे, जिनमें जानकारी मिलती रहेगी। इसका सालाना शुल्क 12000 रुपये है। इसमें मरीज डॉक्टर से सलाह भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें