फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति में ध्रुव योग, एक विशेष संयोग जो सभी राशियों के लिए होगा लाभकारी , करें ये कार्य

Mon, 08 Jan 2018 06:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। उत्तराषाढ नक्षत्र, ध्रुव योग और प्रदोष के दिन दोपहर 2:05 मिनट पर सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
यह एक विशेष संयोग होगा, जो सभी राशियों के लिए लाभकारी होगा। इसका कारण है कि ध्रुव योग में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना सबके लिए लाभदायक होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
कानपुर के महामहोपाध्याय आदित्य पांडेय का कहना है कि मकर संक्रांति के दिन ध्रुव योग बन रहा है। इसी दिन उत्तराषाढ़ नक्षत्र और प्रदोष भी है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ होगा।

 

4 of 6
डेमो पिक
पंडित केए दुबे ‘पद्मेश’ के अनुसार सूर्य के उत्तरायण होते ही धनात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। साथ ही शिशिर ऋतु प्रारंभ हो जाती है। इस ऋतु में लोगों को गठिया, वायु विकार परेशान करने लगते हैं। रोगों से मुक्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन प्रात:काल उठकर स्नान करें। सूर्य को अर्घ्य दें। तिल का दान करें। प्रसाद के रूप में भी तिल चखें।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
इस दिन लोगों को चावल और काली उड़द की दाल का दान करना चाहिए। गरीबों को कंबल या ऊनी वस्त्र भी दान करें। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
छह फरवरी से ही शुरू होंगे मांगलिक कार्य
मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरायण होते ही मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाते हैं, लेकिन इस बार मांगलिक कार्य छह फरवरी से प्रारंभ होंगे क्योंकि इस समय शुक्र अस्त है। 22 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन मांगलिक कार्यक्रम कर सकते है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें