22 नवंबर 1939 को सैफई, इटावा में जन्मे समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव की आज पहली जयंती है। मुलायम सिंह यादव की पहली जयंती ऐसे वक्त में है, जब यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर - खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
भाजपा इस उपचुनाव में खुद को मुलायम सिंह की सियासत का असली वारिस घोषित करने की फिराक में है। वहीं, अखिलेश की अगुवाई सपा और यादव परिवार एकजुट होकर सत्ताधारी दल का मुकाबला कर रहा है। हालांकि यह स्पष्ट आठ दिसंबर को ही हो पाएगा कि उनकी सियासत का असली वारिस कौन है.