फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मनरेगा को बचाने के लिए माती में दिया धरना

Sat, 31 Jan 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद मनरेगा को बचाने के लिए माती में पुल के नीचे कांग्रेसियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

मनरेगा का नाम बदल कर वीबी जी राम जी करने का कांग्रेस विरोध कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता माती में जुटे। पुण्य तिथि पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को हटा कर 100 दिन के काम की गारंटी वाले नियम समाप्त कर दिए। अब सरकार की ओर से चुने गए गांव में ही काम देने का नियम बनाया गया है। इसमें सहायक या मेट को बीच में रखकर काम देने की व्यवस्था है।
वहीं राज्य सरकारों पर मजदूरी का 40 फीसदी हिस्सा वहन करने की बाध्यता है। यह सब मनरेगा की आत्मा को समाप्त करने का काम किया है। कांग्रेस की मांग है कि मनरेगा के अनुसार ही काम की गारंटी दी जाए और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन की जाए। इन्हीं मांगों को लेकर एक दिन का धरना दिया गया है। आगामी 25 फरवरी 2026 तक न्याय पंचायत स्तर और ग्राम पंचायत स्तर तक मनरेगा कानून की जानकारी देकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। यहां वाजिद कुरैशी, अनीस अहमद अल्वी, बसंत लाल, गोविंद यादव, जगदीश यादव, नरेंद्र कुमार, देवी रमन मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें