फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने पर दिया धरना

विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते ​शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण न होने और संबंधित पटल पर फाइलें लंबित रहने से नाराज शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, कर्मचारियों व प्रबंधन से जुड़ी लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने पर नाराजगी जाहिर की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जिले के शिक्षकों की पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, एनपीएस खातों का अपडेटेशन सहित कई मांगें लंबे समय लंबित हैं। पदाधिकारियों ने डीआईओएस डाॅ. संतोष कुमार राय को 15 सूत्री ज्ञापन दिया। यहां जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, महामंत्री राहुल मिश्रा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार तिवारी, आरसी पांडेय, केके वर्मा, श्रीओम तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें