सेंट जोसेफ स्कूल श्यामनगर में खो-खो खेलतीं खिलड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। सेंट जोसेफ स्कूल श्यामनगर में चल रही कानपुर सहोदय स्कूल (केएसएस) जोन-बी बालिका खो-खो प्रतियोगिता में धनराजी देवी विद्या निकेतन और ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल ने सबसे अधिक अंतर से अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
पहले मैच में द गंगेस वर्ल्ड स्कूल ने तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल को सात अंक व एक पारी से हराया। दूसरे मैच में हरमिलाप स्कूल ने न्यू किंग्सटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को एक अंक से मात दी। तीसरे मैच में डीपीएस ने गुलमोहर पब्लिक स्कूल के नहीं आने पर वॉकओवर पाया। चौथे मैच में धनराजी देवी विद्या निकेतन ने एलेन हाउस को 16 अंकों व एक पारी से और पांचवें मैच में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल ने केआर एजुकेशन सेंटर को 10 अंकों व एक पारी से हराया।
छठवें मैच में स्कोमिया एकेडमी ने द गंगेस वर्ल्ड स्कूल को दो अंकों व एक पारी से और सातवें मैच में सीएचएस स्कूल ने सुभाष पब्लिक स्कूल को दो अंक से हराया। आठवें मैच में दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन ने डीपीएस बर्रा को दो अंकों से पराजित किया।
नौवें मैच में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल ने सीएचएस स्कूल को 13 अंकों व दो पारी से पराजित किया। 10वें मैच में सरदार पटेल स्कूल को दयानंद दीनानाथ एजुकेशन सेंटर के नहीं आने पर वॉकओवर मिला। 11वें मैच में पूर्ण चंद्र विद्या निकेतन ने श्रीराम एजुकेशन स्कूल को दो अंकों से हराया।
इसी प्रकार से अन्य मैचों में यूपी किराना स्कूल, सुघर सिंह एकेडमी, पूर्ण चंद्र विद्या निकेतन, पं. दीनदयाल स्कूल, हरमिलाप मिशन स्कूल ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट जोसेफ स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया वर्गीस ने दीप जलाकर किया।