दूसरे मंडल से भी चलेंगी ट्रेनें
प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है, यह नई दिल्ली हावड़ा रूट पर कानपुर के बाद पड़ता है। इस वजह से नई दिल्ली की ओर से आने महाकुंभ स्पेशल और वन-वे स्पेशल ट्रेनें भी कानपुर होकर जाएंगी। इसके अलावा पूर्वाेत्तर रेलवे और उत्तर पूर्वी रेलवे की ओर से भी कई ट्रेनें वाया कानपुर होकर आएंगी और जाएंगी। अयोध्या धाम को जोड़ने के लिए ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी। वहीं, कुछ कानपुर से होते हुए जाने की उम्मीद है।
रिंग रेल के माध्यम से चित्रकूट धाम, कानपुर और प्रयागराज को जोड़ा जा रहा है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु इन धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कर सकेंगे। प्रयागराज से होकर काशी, अयोध्या धाम और अन्य धार्मिक स्थल के लिए प्रसिद्ध शहरों के बीच रिंग रेल संचालित की जाएंगी। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे