फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भक्तों ने मां कालरात्रि के किए दर्शन, कन्याओं को कराया भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवरात्र के आठवें दिन सोमवार को शहरभर के मंदिरों में मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। गोविंदनगर के दुर्गा मंदिर से लेकर तपेश्वरी मंदिर, बारादेवी, जंगली देवी, आशा देवी और काली मठिया मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इसी के साथ कन्या भोज का भी सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

भक्तों ने मंदिरों, घरों व अपार्टमेंट में माता का पूजन किया और कन्याओं को भोजन कराया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को दही और जलेबी खिलाई और उपहार भी भेंट किए। मंदिरों में महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर माता के दर्शन के लिए कतार में खड़ी दिखीं। हाथों में कलश, चुनरी और प्रसाद लिए भक्त घंटों लाइन में लगे रहे।

मंदिरों में भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय था। भक्तों ने माता रानी के दर्शन-पूजन कर प्रसाद और चुनरी अर्पित की। साथ ही माता से मन्नतें पूरी होने का आशीष मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें