कानपुर। आवास-विकास, कल्याणपुर स्थित एक हाउस में शनिवार को श्याम महोत्सव कार्यकारिणी की तरफ से सप्तम श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर धुनों और बाबा श्याम के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फतेहाबाद से आईं भजन गायक परविंदर पलक के भजन तेरे दर पर आके मुझे क्या मिला है... और जयपुर के आयुष सोमानी के सांचो थारो दरबार... पर श्रद्धालु झूम उठे। आगरा के प्रखर लोहिया ने शानदार प्रस्तुति दी। इसमें यजुवेंद्र सिंह, विवेक सिंह, शिव कुमार गुप्ता, संकल्प भल्ला, अनिल गोस्वामी, रोहित सचान, प्रदीप सिंह, अनुराग यादव, विजय प्रताप सिंह, योगेश सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो