फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लालगढ़ प्रयागराज एक्सप्रेस में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। लालगढ़ प्रयागराज एक्सप्रेस से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु की शुक्रवार रात को तबीयत बिगड़ गई। रेलवे कर्मचारियों ने उनको झींझक स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के 4-जी 16 जवाहर नगर श्रीगंगानगर निवासी सुरेश बंसल (53) शुक्रवार को पत्नी उमा के साथ लालगढ़ प्रयागराज एक्सप्रेस के जरनल कोच में सवार होकर प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए निकले थे। रात को ट्रेन के इटावा स्टेशन के पास पहुंचने पर उनके सीने में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर कोच में सवार लोगों ने रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी।
इसके बाद कंट्रोल को सूचना देकर रात 1:08 बजे पर ट्रेन को झींझक स्टेशन पर रोका गया। कर्मचारियों ने सुरेश को उतार कर झींझक सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. शिरोमणि ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि श्रद्धालु की सीएचसी आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। झींझक जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर ट्रेन रोकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। वह शव लेकर अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें