कानपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज व निरंकारी राजपिता के सान्निध्य में 78वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक हरियाणा के समालखा में होगा।
यहां देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करेंगे। इसमें कानपुर से भी भक्त शामिल होंगे। सदस्य प्रभारी मोहन छाबड़ा ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी नगर और आसपास के अनुयायी रेल, बसों और निजी वाहनों से समालखा जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक संत समागम ज्ञान, भक्ति और प्रेम का अद्भुत संगम है।