कानपुर। कैंट बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइट और सड़क सहित अन्य विकास कार्याें पर 4.93 करोड़ रुपये खर्च होने पर सहमति बनी।
बैठक में सीसी सड़क में 1.42 करोड़, वाटर लाइन में 36.30 लाख, खुली नालियों को सरफेस ड्रेन में परिवर्तन में 53.90 लाख, बाउंड्रीवाल, कैंट ऑफिस व अन्य विकास कार्यों में 76.25 लाख, डामर वाली सड़कों में 96.70 लाख खर्च होंगे। इसके अलावा पैराशूट मॉडल को कैंट हॉस्टिपल तिराहा और सार्किट हाउस तिराहा पर लगाने की सहमति बनी। वहीं, विधायक निधि से फेथफुलगंज में इंटरलाॅकिंग टाइल्स लगाई जाएगी। रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह स्ट्रीट लाइटों की भी खरीद होगी। बैठक में अध्यक्ष ब्रिगेडियर सब्बरुल हसन, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक मोहम्मद हसन रुमी, मुख्य अधिशासी अधिकारी लखन लाल ओमर, नामित सदस्य स्टीफन पीडी मौजूद रहे। (संवाद)