मूसानगर। नगर पंचायत मूसानगर बोर्ड की बैठक में विकास कार्य के लिए दस करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया। जिससे रोड, जल और प्रकाश व्यवस्था के इंतजामों का कराया जाएगा।
बुधवार को नगर निकाय बोर्ड की बैठक अध्यक्ष पूजा निषाद की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सभासदों ने पूर्व के कार्यों पर चर्चा की। अधूरे कार्यों को पूरा कराए जाने को कहा। जल निकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण और जिन गलियों में विद्युत पोल नहीं हैं वहां पर विद्युत पोल लगा कर प्रकाश व्यवस्था कराए जाने की बात सर्वसम्मति से रखी गई। जिसे अध्यक्ष ने पटल पर स्वीकार किया। पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दो मिनी नलकूप लगवाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही नगर पंचायत में जो पात्र हैं उनकों शीघ्र ही आवास दिलाए जाने पर भी चर्चा की गई।
ईओ संजय कुमार पटेल ने बताया कि सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था और वार्ड नंबर 10 बालाजी धाम के सूरजपुर स्थित बारात घर के जीर्णोद्धार, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों के लिए दस करोड़ के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में सभासद अंजू देवी, ओमकार सोनकर, आशिया खातून, रागिनी, सुनील पाल, दिलशाद, अकरम, अर्जुन निषाद, उज्जवल कौशल, अफसाना खातून, सूरज चौहान, नौशाद कुरैशी, रूबी बेगम, मतीन, सज्जन मौजूद रहे।