बांदा में सपा की महिला नेता व भाभी की गोली मारकर हत्या के जुर्म में देवर को अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है। साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना किया है। हत्याभियुक्त देवर घटना के बाद से जेल में है।
मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में 24 अगस्त 2012 को सुबह घर के पास सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी लेने गई हसीना बेगम को उसके देवर वहीद खां ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी थी। मौके पर आ गए पति और परिजनों को भी धमकाया था।