फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थांग-टा मार्शल आर्ट में देवांश, सूर्यांश, विदिशा बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिरहाना रोड के ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज में बुधवार को अंतर विद्यालयीय थांग-टा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हुई। अंडर-14 वर्ग में पीपीएनआईसी के देवांश जायसवाल ने स्वर्ण और बीएनएसडीआईसी के अर्श मोहम्मद ने रजत पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में एनएलकेएलएस के सूर्यांश ने स्वर्ण और दिव्यांश ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका वर्ग में एनएलआरएलएस की विदिशा ने स्वर्ण और सेजल ने रजत पदक जीता। एनएलके जवाहर नगर ने सर्वाधिक पदक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। बीएनएसडी इंटर कॉलेज दूसरे और गुरुनानक इंटर कॉलेज लाटूश रोड तीसरे स्थान पर रहा।

बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाठक ने मणिपुर से जुड़े इस पारंपरिक युद्ध कौशल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। ज्ञान भारती कॉलेज की प्रिंसिपल सुनीता दास, संचालन अजय दीक्षित, विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी, मोहित मनोहर तिवारी, जनपदीय क्रीडा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, सुनील मिश्र, कल्पना अग्निहोत्री, डॉ. भूरी सिंह और जितेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें