फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन साल में बवाल और हंगामा हुए नर्सिंगहोम की मांगी डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पिछले तीन साल में कल्याणपुर, काकादेव, रावतपुर, पनकी क्षेत्र के जिन नर्सिंगहोम में बवाल और हंगामा हुआ था उनकी डिटेल जुटाई जा रही है। पुलिस वहां जान गंवाने वाले मरीजों की जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस को ऐसे मरीजों के किडनी डोनर और रिसीवर होने की संभावना है। इसके साक्ष्य आरोपियों से पूछताछ में सामने आए हैं। पुलिस उनके पूर्व के नर्सिंगहोम संचालकों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

केशवपुरम, मसवानपुर, रावतपुर, पनकी, सचेंडी, काकादेव के कई नर्सिंगहोम में मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां परिजनों ने हंगामा किया था जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। कुछ नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। उनको सीज किया गया था लेकिन कुछ महीने बाद फिर से संचालित हो गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में 2023 से अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट होने की जानकारी हुई है।
यह सर्जरी कल्याणपुर, काकादेव, रावतपुर और पनकी क्षेत्र में होने की आशंका है। इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। जेल गए शिवम अग्रवाल, परवेज सैफी, रोहित तिवारी ने कुछ नर्सिंगहोम का इशारा किया है लेकिन वह अब बंद हो चुके हैं। उनकी जगह दूसरे नर्सिंगहोम संचालित हो रहे हैं या संचालक बदल गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट करने के बाद किडनी रोगी और डोनर को अलग-अलग अस्पतालों में रखा जाता था। यहां के पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्टाफ को मरीज के गालब्लाडर, पेट में गांठ, हार्निया आदि की दिक्कत बताई जाती थी। केवल निर्धारित पैरामेडिकल स्टाफ ही उसकी देखरेख और दवाओं को ब्योरा रखता था। ऐसे डोनर और किडनी रोगियों की जानकारी के लिए 2023 से अब तक इन क्षेत्रों के नर्सिंगहोम की जानकारी जुटाई जा रही है।

तीन साल में कल्याणपुर, रावतपुर, पनकी, काकादेव के जिन नर्सिंगहोम में बवाल हुए थे उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहां मरने वाले की डिटेल तैयार हो रही है। उससे काफी कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन

- एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें