फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से तबाही : घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो की मौत

Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बुधवार देर रात 12 बजे के करीब तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने तबाही मचा दी हैं। जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे धरासायी हो गए। कई जगह कच्चे घर गिर गए। मैथा तहसील के औरंगाबाद में जीने की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला व डेरापुर तहसील के किशौरा में दीवार व छप्पर के मलबे में दब कर वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

डेरापुर तहसील क्षेत्र के किशौरा निवासी मजीद खां (65) बुधवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात में आई तेज आंधी में कच्ची दीवार छप्पर समेत उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबकर वह गंभीर घायल हो गए। धमाके के साथ दीवार गिरने से घर के अन्य सदस्य दौड़ कर पहुंचे। किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर सीएचसी डेरापुर लाए। यहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत नाजुक देख डॉ. श्रीप्रकाश ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर बेटा लल्लू खां, बेटी सन्नो, पत्नी जमीला खातून बिलखते रहे। बेटे लल्लू ने बताया कि मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हुई है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है। एसडीएम डेरापुर भूमिका यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों से आंधी से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ितों को दैवीय आपदा के तहत मदद दी जाएगी।

वहीं, मैथा तहसील क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी शंभूशरण के घर की छत पर जीने की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर वह व उसकी बहन संगीता (32) पत्नी वकील निवासी बुधौली सिकंदरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन सीएचसी शिवली लेकर आए। यहां डॉक्टर अंकिता ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। शंभूशरण ने बताया कि मां रामवती बीमार थी। बहन उन्हें देखने के लिए मायके आई थी। अनहोनी पर पति वकील, पुत्र निर्भय, छोटू, ज्योति बिलखते रहे।
विज्ञापन

..................
टिनशेड गिरी, महिला व दो बच्चे घायल
शिवली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर में तेज आंधी से कच्ची दीवार व टिनशेड गिर गई। पास सो रही रेखा (30) पत्नी राजेंद्र सोनकर व उसके दो बच्चे वंश (5), अंश (8) घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर घटना की जानकारी लोगों ने तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें