फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अंकल, मुझे पढ़ना है, पापा मना करते हैं

Thu, 11 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानों में अक्सर लोग किसी न किसी अपराध की शिकायत लेकर पहुंचते हैं। लेकिन बुधवार को एक अनोखी शिकायत लेकर 11 साल की बच्ची नौबस्ता थाने पहुंची। कक्षा सात में पढ़ रही मासूम शिवानी ने थाने में घुसते ही कहा कि वह पढ़ना चाहती है। पिता जी नहीं पढ़ने देते हैं। वह शराब ही पीते हैं।
विज्ञापन


बच्ची ने एक शिकायती पत्र भी लिखा जो उसने एसओ को दे दिया। एसओ राजेदव प्रजापति ने बच्ची के पिता पर कार्रवाई की बात कही है। बौद्ध नगर निवासी शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दीपक शराब के लती हैं। उसके तीन भाई बहनों में से किसी को भी नहीं पढ़ाया।

बड़े भाई शिवा (12) ने तो स्कूल का गेट तक नहीं देखा है। होटलों में काम करता है। छोटे भाई राम (7)  की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, सो उसके भी स्कूल जाने का सवाल नहीं उठता। किसी तरह मामा की मदद से वह घर के पास स्थित आरकेएडी स्कूल जा रही थी, तो अब पिता को उस पर ऐतराज है।
विज्ञापन


मां गायत्री को भी वो चार दिन पहले घर से निकाल चुके हैं। बकौल शिवानी पिता अब उस पर स्कूल जाने के बजाय दूसरों के घरों में चौका बर्तन कर पैसे कमाने को कहते हैं। शिवानी के अनुसार बाबा केस्को में थे उनकी पेंशन की रुपये पापा शराब में उड़ा देते हैं।

एसओ राजेदव प्रजापति का कहना है कि शिवानी पहले भी दो बार पढ़ाई को लेकर पिता के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे चुकी है। पिता पर 151 की कार्रवाई भी की जा चुकी है। शिवानी की मदद के लिए आरोपी पिता को फिर से थाने बुलाकर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें