नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) अहमदाबाद, बंगलूरू, गांधीनगर, विजयवाड़ा और कुरुक्षेत्र ने एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 28 नवंबर तक ऑनलाइन (admissions.nid.edu) आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद आठ जनवरी को नेशनल लेवल पर डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डैट) होगा। इसे क्वालीफाई करने वालों को एडमिशन दिया जाएगा।
इन कोर्सों के लिए करें आवेदन
- बैचलर ऑफ डिजाइन (चार वर्षीय बी.डेस)
- मास्टर ऑफ डिजाइन (ढाई वर्षीय एम.डेस)
- ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम इन डिजाइन (चार वर्षीय)
वेबसाइट : admissions.nid.edu