फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर डटे सैनिकों की सुरक्षा की कामना और शहीदों को नमन कर दीप जलाये

Sun, 30 Oct 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दीपावली पर सैनिकों की सुरक्षा की कामना के लिए दीप जलाए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर सरहद पर डटे सैनिकों की सुरक्षा की कामना और शहीदों को नमन कर कानपुर में दीप जलाये गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सामाजिक सद्भावना के लिए ‘आओ सब मिलकर दीप जलायें’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। काली मठिया शास्त्री नगर में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के मानने वालों ने मिलकर दीपावली के दीप जलाकर सामाजिक सद्भाव का अनूठा संदेश दिया। तिरंगे घड़ों पर आकर्षक ढंग से दीप सजाये गए थे। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देकर लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान डॉ. शैलन्द्र दीक्षित, उमाशंकर दीक्षित, रविन्द्र तिवारी, जोजफ, जुगुल किशोर गुप्ता आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


देखें वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें