फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2020 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना पुलिस ने कार्रवाई कर एक देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी। वहां से भारी मात्रा में स्प्रिट, शीशी, रैपर, ढक्कन व 245 पौवे बरामद किए हैं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं जानकारी मिली है कि पुलिस ने दो शराब माफियाओं को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गांव गंगौली के मजरा रामकिशन नगला से कुछ दूरी पर सुनसान में बने एक कमरे पर दबिश दी।

वहां से जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव अन्नू नगला निवासी (हाल निवासी गांव राम किशन नगला) अवधेश को पकड़ लिया। थाना कायमगंज के गांव मिलकिया निवासी कल्लू यादव, थाना कंपिल के गांव सैथरा निवासी महिमा मौका देखकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके से शहर कोतवाली के गांव मसेनी निवासी शराब माफिया, उसके भाई व पिता को भी पकड़ लिया था। कायमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी शराब माफिया का बेटा भी पुलिस की पकड़ में आ गया था। बाद में पुलिस ने इन लोगों को छोड़ दिया। पकड़ा गया अवधेश शराब माफिया का नौकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बरामद माल
5 केनों में 190 लीटर स्प्रिट, 6 पेटी में 245 देसी शराब के पौवे, चार बोरी में 4600 खाली शीशी, तीन केमिकल की बोतलें, टेप, चाकू, दो बोरी ढक्कन, एक बोरी गत्ता, एक बोरी में रेपर, स्टीकर, एक टंकी, तीन केन पानी बरामद की गई।

चल रही शराब की पार्टियां
पंचायत चुनावों को देखते हुए गांवों में प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए शराब की पार्टियां कर रहे हैं। इसमें सप्लाई के लिए पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से गांव राम किशन नगला में अवैध शराब की फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने एक बार फिर से शराब माफियाओं को छोड़कर उनको शराब की फैक्टरी दूसरी जगह लगाने का मौका दे दिया।

शराब की फैक्टरी समेत एक ग्रामीण को पकड़े जाने की जानकारी है। अगर शराब माफिया को पकड़कर छोड़ा गया है तो यह बात गलत है। इस मामले में जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अनिल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें