जालौन में अलग-अलग आठ खातों से 10 लाख 80 हजार रुपये पार करने पर डकोर के तत्कालीन उप डाकपाल बाबूलाल प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है साथ ही उनको निलंबित कर दिया गया है। झांसी के प्रवर डाक अधीक्षक ने उप डाकघर डकोर में वार्षिक निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के समय सावधि खातों के सत्यापन में धनराशि में अंतर पाए जाने पर जांच की गई तो तत्कालीन उप डाकपाल डकोर बाबूलाल प्रजापति द्वारा विभिन्न तिथियों में अलग-अलग 8 खातों से 10 लाख अस्सी हजार रुपये का गबन करना पाया गया।