फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को कहा डिप्रेशन का शिकार और दी ये नसीहत

Mon, 27 Nov 2017 01:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
कानपुर देहात में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ड‌िप्रेशन का श‌िकार हैं। उन्हें इलाज कराने के ल‌िए क‌िसी अच्छे डाक्टर की जरूरत है।
विज्ञापन

 
डिप्टी सीएम बाेले राम मंदिर निर्माण के ‌ल‌िए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार है। अकबरपुर इंटर कालेज में निकाय चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशियों को संबोधित करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कई बाते कहीं।

 
राम मंदिर निर्माण पर बोले कि राम हमारे आराध्य हैं। भव्य मंदिर निर्माण के लिए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार है। मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाए जाने के सवाल पर बोले की अखिलेश को अभी कृष्ण याद आए हैं आगे भगवान राम भी याद आएंगे।
विज्ञापन

      निकाय चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र को अखिलेश द्वारा छल पत्र कहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन में है उन्हें किसी अच्छे डाक्टर से इलाज कराने की जरूरत है। जनता ने उन्हें नकार दिया है।
      प्रदेश में अब सपा, बसपा व कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है। निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। जनता अच्छी तरह से जान चुकी है कि विकास व सुशासन भाजपा ही दे सकती है।
विज्ञापन

      डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जहां दल का कोई उत्तराधिकारी नहीं है अन्य दलों में मुखिया के सगे संबंधी ही उत्तराधिकारी बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें