फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला हमला, कहा- डिंपल से ज्यादा अखिलेश को हराने में आएगा मजा

Fri, 26 Apr 2024 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर अखिलेश ने अच्छे काम किए होते तो सपा, सफा नहीं होती। आगे कहा की जो अपने बाप का सम्मान नहीं करता वो मेरे पिता और आप लोगों का सम्मान क्या करेगा। ये लोग मोदी को गाली देते हैं। इनकी गाली का जवाब कमल की बटन दबाकर देना है।
विज्ञापन
बोर्डिंग ग्राउंड में हुई सभा के दौरान केशव प्रसाद मौर्य के साथ सुब्रत पाठक व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और उम्मीदवार और सांसद सुब्रत पाठक के समर्थन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सपा का सफाया होना तय है। पिछले चुनाव में डिंपल यादव को हराया था। इस बार अखिलेश यादव को हराने में ज्यादा मजा आएगा। सुब्रत पाठक के बाद बोर्डिंग ग्राउंड में हुई सभा के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने सुब्रत पाठक को बब्बर शेर बताया।

विज्ञापन

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद उनके समर्थन में हुई सभा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को गुंडों की पार्टी बताया। आरोप लगाया कि अखिलेश यादव गुंडों के सरदार हैं। कहा कि पिछले चुनाव में यहां सपा का घमंड टूटा था। इस चुनाव में सपा की साइकिल खंड-खंड करके जनता सैफई भेज देगी।
सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर अखिलेश ने अच्छे काम किए होते तो सपा, सफा नहीं होती।  आगे कहा की जो अपने बाप का सम्मान नहीं करता वो मेरे पिता और आप लोगों का सम्मान क्या करेगा। ये लोग मोदी को गाली देते हैं। इनकी गाली का जवाब कमल की बटन दबाकर देना है। कहा कि वर्ष 2014 और 2019 में मोदी की आंधी चल रही थी, इस बार मोदी का तूफान है।

विज्ञापन

कमल का बटन दबा, तो दीदियां लखपति हो जाएंगी
कमल का बटन दबा, तो आप लोगों ने तो गरीबों को राशन मिला। कमल का बटन दबा तो सम्मान निधि मिलती रहेगी। कमल का बटन दबा, तो दीदियां लखपति हो जाएंगी। अखिलेश यादव का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। एक परिवार के पांच सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। आज कन्नौज में सुब्रत पाठक को जिताने और अखिलेश यादव को हराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

सांसद बोले- कन्नौज में आया रामराज्य, यहां रावण का क्या काम
अपने संबोधन के दौरान सांसद सुब्रत पाठक ने कहा की अयोध्या के बाद अब राम राज्य कन्नौज में आ गया है। अब कन्नौज में रावण क्या काम है। अखिलेश जी मोदी जी को पिछड़ा नहीं मानते, क्योंकि वह गरीब मां के बेटे हैं। उनकी नजर में पिछड़ा वही जो मुख्यमंत्री के घर में पैदा हो। यह चुनाव आतंकवाद के खिलाफ है। यह चुनाव हमारे बच्चों के भविष्य का चुनाव है। लोग जाति के नाम पर वोट मांगते हैं। मैंने कभी जाति की बात नहीं की। मेरी जाति भारतीय जनता पार्टी है।

2014 के चुनाव में अखिलेश यादव ने हम को धमकी दी थी
मंत्री असीम अरुण ने कहा की विधान सभा चुनाव में मुझको अखिलेश यादव ने गाली दी थी। आप लोगों ने इसका जवाब सपा को हरा कर दिया। हमारा तो प्रत्याशी पहलवान की तरह खड़ा था, पर उनके सामने पहले बच्चा उतार दिया। बच्चा डरकर भाग गया तो अब अखिलेश आए हैं। उनको भी हरा कर भेजना है। मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आप जब डबल इंजन की सरकार बनाई तो मोदी जी आप सब के लिए सरकारी खजाने खोल दिए।

गुंडा राज को फिर से आने से रोकना है
मोदी जी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाना है और सुब्रत जी को दूसरी बार सांसद बनना है। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि हम सबको मिलकर गुंडा राज को फिर से आने से रोकना है। इस दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पांडेय ,जिला पंचायत अध्यक्ष औरेया कमल दोहरे, लोकसभा संयोजक नरेंद्र राजपूत, विधायक रसूलाबाद पूनम शंखवार, पूर्व विधायक निर्मला शंखवार, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, पूर्व विधायक अरिवंद प्रताप सिंह, आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नामांकन से पहले मंदिर पहुंचे सुब्रत पाठक, किया रोड शो
सुब्रत पाठक दो दिन पहले एक सेट में अपना नामांकन कर चुके हैं। गुरुवार को फिर से नामांकन कराया। नामांकन से पहले भाजपा के उम्मीदवार और सांसद सुब्रत पाठक भुड़ा मंदिर पहुंचे। वहां पूजा करने के बाद रोड शो निकाला। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उसके बाद नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन के दौरान सदर विधायक असीम अरुण, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, तिर्वा के पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें