फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रधानाचार्य से हुई प्रदेश के डिप्टी सीएम की नोक-झोंक, हुअा कुछ एेसा

Sun, 28 Jan 2018 10:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डिप्टी सीएम और प्रधानाचार्य में नोक-झोंक
प्रदेश की ड‌िप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा रव‌िवार काे कार्यक्रमाें में ह‌िस्सा लेने के ल‌िए शहर पहुंचे थे। देर होने पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रुकवा दिया और समय कम होने की बात कही तो स्कूल के प्रधानाचार्य अंगद सिंह मंच से बिफर गए।

 
विज्ञापन

2 of 4
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से बात करने अंगद स‌िंह
दोनों में नोक-झोंक हो गई। बहसा-बहसी के बाद डिप्टी सीएम ने मंच से संबोधन करने के बाद मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह की स्मृति में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझाबर में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ने बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 
विज्ञापन

3 of 4
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने
स्कूल के 25 मेधावी छात्रों और पांच शिक्षकों को सम्मानित किया। चित्र प्रदर्शनी को देखा और सराहना की। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश-दुनिया में तकनीक को बढ़ावा देने और नई-नई खोजों में भारत की मेधा शामिल है।

 
विज्ञापन

4 of 4
ड‌िप्टी सीएम द‌िनेश शर्मा
​छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। विद्यालय के प्रबंधक आदित्य शंकर बाजपेई, श्याम अरोड़ा, डॉ. गीता मिश्रा, डीआईओएस सतीश तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, भागवत प्रसाद शर्मा, कर्नल एसएन पांडेय, डॉ. दिवाकर मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें