Unnao News: डिप्टी सीएम ने बुआ से पेंशन आदि की भी जानकारी ली और परिजनों के अलावा मोहल्ला व कस्बे के लोगों से भी मुलाकात की। बता दें कि बृजेश पाठक का बचपन से ही बुआ से लगाव रहा है।
उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी कस्बे में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को पहुंचे। यहां अपनी बुजुर्ग बुआ का हालचाल लिया और परिजनों से मिले। कुछ देर रुकने के बाद वह वापस लौट गए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को पत्नी नम्रता पाठक के साथ अचानक बिना किसी प्रोटोकॉल के नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला इंदिरानगर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां अपनी बुआ सौ वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षिका विद्यावती मिश्रा से मिले। उनका हालचाल लिया और पत्नी नम्रता पाठक सहित आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम ने बुआ से पेंशन आदि की भी जानकारी ली और परिजनों के अलावा मोहल्ला व कस्बे के लोगों से भी मुलाकात की।
बृजेश पाठक का बचपन से ही बुआ से लगाव रहा है। जब समय मिलता वह फतेहपुर चौरासी आते रहे हैं। इस मौके पर विनोद मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा, अमित मिश्रा, अन्नू मिश्रा, मोनू मिश्रा सहित अन्य सभी परिजन मौजूद रहे। परिवारिक मुलकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने राजनीति से संबंधित किसी से कोई बात नहीं की।