सूबे के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब यूपी में कानून का राज है। सपा की सरकार में गुंडे, मवाली, माफिया एक-एक गाड़ी में दस-दस बंदूकें भरकर चलते थे। प्लॉट दुकानों पर कब्जे होते थे। नारे लगाए जाते थे कि जितना बड़ा झंडा, उतना बड़ा गुंडा। सपा का जितना बड़ा झंडा लगा होता था, उस गाड़ी में उतना बड़ा गुंडा होता था। आज सड़कों पर न तो सपा का झंडा दिखता है और न ही गुंडा। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें उनके ठिकाने पर पहुंचाने का काम किया है। छोटा-बड़ा नहीं देखा गया, जिसने कानून तोड़ा, उसके खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है। वह डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर हुए कार्यक्रम में साकेत नगर के एक मैरिज लॉन में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
आंबेडकर के समानता के भारत का सपना पूरा कर रहे मोदी-योगीपाठक ने कहा कि आजादी के पहले और बाद में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों को ऊपर उठाने का काम किया है। बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान की संरचना में अहम भूमिका निभाई थी। वंचित वर्ग को उन्होंने मुख्य धारा से जोड़ने काम किया है। उनके समानता के अवसर के सिद्धांत को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी साकार कर रहे हैं। आजादी के बाद में तमाम सरकारें आईं, गईं लेकिन बाबा साहब के पंचशील के सिद्धांत को प्रधानमंत्री मोदी ने ने साकार किया। उनके जन्मस्थल से कर्म स्थल से जुड़े स्थलों को संग्रहालय बनाने का काम किया है।