फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का सपा पर हमला: ब्रजेश पाठक बोले- कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले अब जनता से कैसे मांगेंगे वोट

Sat, 10 Jun 2023 06:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को हरदोई जिले पहुंचे। यहां उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाई, जो पूछते थे मंदिर कब बनेगा, अब मंदिर बन रहा है। वह अब कैसे वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर संडीला में भाजपा की ओर से एक जनसभा हुई। जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की तस्वीर बदली है। नगर के भगवान बुद्ध इंटर काॅलेज में शनिवार को सांसद अशोक रावत की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भारत व राज्य सरकार की योजनाओं का गिनाया। कहा कि 2014 के बाद से भारत की तस्वीर बदल गई है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उज्ज्वला योजना, आवास, शौचालय आदि योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है। सपा पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाई, जो पूछते थे मंदिर कब बनेगा, अब मंदिर बन रहा है। वह अब कैसे वोट मांगेंगे। पहले प्रदेश में दंगे हुआ करते थे, जो अब बंद हैं।

इस दौरान मिश्रिख सांसद अशोक रावत, जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, एमएलसी अशोक अग्रवाल, संडीला विधायक अलका सिंह, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, मल्लावां विधायक आशीष सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, संतोष, सिद्ध प्रताप मौर्य, नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, पवन तिवारी, विनोद द्विवेदी मौजद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें