विधायक बोले- होती रहेगी बुलडोजर की कार्रवाई
वहीं, पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव में शनिवार को आयोजित हुए सम्मान समारोह में सवायजपुर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकारों में अपराध की कोई सीमा नहीं थी। लेकिन जब से केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार आई है, तभी से अपराध पर लगाम लगी है।
भाजपा है किसानों की सरकार
गुंडे माफियाओं के घरों पर लगातार बुल्डोजर चलता रहेगा। विधायक ने कहा कि गांव- गांव में सड़क बनने के साथ ही किसानों को खेत तक आने- जाने के लिए साफ सुधरी सड़कें बनाई जा रही है। सड़कों के निर्माण से किसानों को खेतों से उपज लाने में सुविधा होगी। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की सरकार है। आज किसान को सम्मान स्वरूप छह हजार की सम्मान निधि हर साल मिल रही है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई है सख्त
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा सभी गरीबो को मुफ्त में हर महीने राशन मिल रहा है। परिवार के लोग पूरा राशन खा नहीं पा रहे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी सख्त है कि गुंडे माफिया खुद सरेंडर कर रहे हैं।