फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: पूर्व डीआईजी अनंत देव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू, एसआईटी की जांच में पाए गए थे दोषी

Sat, 19 Jun 2021 08:51 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम को बनाया गया पीठासीन अधिकारी। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था को प्रेजेंटिंग ऑफिसर किया गया नियुक्त।
विज्ञापन
पूर्व डीआईजी अनंत देव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड में एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए पूर्व डीआईजी अनंत देव तिवारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। इसमें लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम को पीठासीन अधिकारी और कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था को प्रेजेंटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को इस मामले में पीठासीन अधिकारी के समक्ष सुनवाई हुई। ये सुनवाई लखनऊ में की जा रही है। बिकरू कांड में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी गई थी। शहीद सीओ देवेंद्र सिंह की मौत के बाद से ही पूर्व डीआईजी अनंत देव पर लगातार कई आरोप लगे थे कि सीओ ने उन्हें विकास दुबे और पूर्व एसओ विनय तिवारी के खिलाफ पत्राचार किया था।

इसके बाद भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि इस जांच में उन्हें क्लिन चिट मिल गई थी। क्योंकि उस दौरान आईजी लखनऊ की जांच में यह सामने आया कि पत्र लिखा तो गया था मगर भेजा नहीं गया।
विज्ञापन


मामला तब बिगड़ा जब शहीद सीओ का ऑडियो क्लीप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें चौबेपुर और बिल्हौर के बीच एक मवेशियों भरे ट्रक की डीलिंग और उसमें पूर्व डीआईजी के रोल का बखान शहीद सीओ ने किया था। 

विज्ञापन

जिसमें पूर्व डीआईजी दोषी पाए गए। अनंत देव की ओर से विकास दुबे, जयकांत बाजपेई और पूर्व एसओ विनय तिवारी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने की बात सामने आई थी। एसआईटी ने एक हजार पन्नों की रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें पूर्व डीआईजी को भी दोषी माना गया था।

कागजी कार्रवाई शुरू 
शुक्रवार को लखनऊ में पीठासीन अधिकारी लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी के सामने प्रेजेंटिंग ऑफिसर एडिशनल पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरि ने डॉक्यूमेंट पेश किए।

इसमें पूर्व डीआईजी के खिलाफ जो भी आरोप लगे हैं वह किन कागजातों के आधार पर लगाए गए हैं। अब इस मामले में वह अपना जवाब दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें