फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई के आवास पर विभाग ने नोटिस चस्पा कराई, जांच के लिए दो कमरे सील

Fri, 20 Nov 2020 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
जेई के आवास पर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न मामले में सीबीआई टीम द्वारा गिरफ्तार सिंचाई विभाग के जेई रामभवन के चित्रकूट में एसडीएम कालोनी के किराए के घर के दोनों कमरों को सील कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (कार्मिक) के हस्ताक्षरयुक्त नोटिस घर के गेट पर चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस टीम ने जेई के आवास के पास गश्त की है। उधर मकान मालिक ने कहा है कि जेई की पत्नी को घर खाली करने को कह दिया गया है। वह लगभग अपना सारा सामान लेकर यहां से चली भी गईं हैं। 

करीब 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पकड़े गए जेई रामभवन को अभी सीबीआई टीम की याचिका पर अदालत ने रिमांड पर भले ही न देने का आदेश दिया लेकिन गुरुवार को सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों ने विभागीय कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


शहर के एसडीएम कालोनी में जिस मकान में जेई रहता था उस घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कराई गई है। जिसमें सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सतीश चंद्र के आदेश पर अनैतिक व कदाचार में लिप्त पाये जाने के चलते निलंबित किए जाने का आदेश है।


 
Trending Videos

इसके पूर्व पुलिस टीम द्वारा जेई के आवास के दोनों कमरों को सील कर दिया गया है। जिससे किसी प्रकार के सबूत आदि नष्ट न हो सकें। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात को पुलिस टीम भी कालोनी में कई घंटे तक गश्त करती रही। 

उधर, गुरुवार को जेई के किराये वाले मकान के मालिक सुदामा प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस बात का कतई आभास नहीं था कि जेई इतना घिनौना काम करता होगा। कई साल से वह यहां किराएदार था उसकी पत्नी बेहद धार्मिक है।

फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद उनसे मकान खाली करने को कह दिया गया है। उनकी पत्नी अपना सामान लेकर चली गई है। जांच के लिए सरकारी आदेश के अनुसार दो कमरे सील हैं और नोटिस चस्पा है। 


 

किराए के मकान में रहना था पसंद
सिंचाई विभाग चित्रकूट में लगभग दस साल से कार्यरत जेई रामभवन को कई बार सिंचाई कालोनी में प्लाट आवंटन के लिए ऑफर किया गया लेकिन अज्ञात कारण के चलते वह हर बार इंकार करता रहा। वह पहले कई साल तक सिंचाई विभाग कार्यालय के आस पास की बस्ती में किराये के मकान में रहता था।

कपसेठी व अमानपुर गांव के आस पास किराए के घर में रहने के दौरान उसके घर खाना बनाने वाली महिला आती थी जिसकी दो बेटियां भी कभी कभार आती थीं। आस पास के लोगों ने जेई की कुछ हरकतों पर कई बार संदेह होने आपत्ति की थी।

जिसके बाद उसने मकान छोड़ा था। एसडीएम कालोनी में भी वह किराये के मकान में ही रहा। कुछ विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सिंचाई विभाग की कालोनी में रहते उसके काले कारनामों की पोल खुलने की संभावना पर ही वह यहां नहीं रहता था।  

 
विज्ञापन

ओह ऐसे थे क्या जेई अंकल
एसडीएम कालोनी में जिस किराए के घर में जेई रहता था उसके आसपास के कुछ बच्चों से बृहस्पतिवार को भी बातचीत हुई। कई ने बात करने से मना कर दिया जबकि कई ने कहा कि अच्छा जो अखबार व टीवी में दिखा रहे हैं वह यही वाले अंकल हैं।

यह अंकल ऐसे थे उन्हें तो कभी नहीं लगा। हां इतना जरूर है कि वह कभी उनके घर गए तो कई तरह के मोबाइल व अन्य कीमती सामान रखा रहता था। किसी को भी मोबाइल छूने से मना नहीं करते थे। 

40 की उम्र एक जनवरी को जन्मदिन
जेई रामभवन की उम्र को लेकर कई बार अलग अलग बयान आते रहे हैं। सिंचाई विभाग (सिविल) के अधिशाषी अभियंता बीबी सिंह ने बताया कि सरकारी रिकार्ड में उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 1980 है। इस हिसाब से उनकी उम्र 40 ही मान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें