फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दरोगा के जन्मदिन की खुमारी, नहीं मिला हुक्का तो रेस्तरां में मचाया उत्पात, युवतियों पर छींटाकशी भी की

Mon, 12 Oct 2026 10:40 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेस्तरां में हुक्का न मिलने पर नशे में धुत दरोगा, एसीपी के हमराही और उनके साथियों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
नशे में धुत दरोगा, एसीपी के हमराही ने उत्पात मचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप नगर डीसीपी कार्यालय के पास शनिवार देर रात रेस्तरां में हुक्का न मिलने पर नशे में धुत दरोगा, एसीपी के हमराही और उनके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने रेस्तरां कर्मचारियों से मारपीट की और युवतियों पर छींटाकशी भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने हुक्का मांगा, लेकिन कर्मचारियों ने उपलब्ध कराने से मना कर दिया।

विज्ञापन

http://
इस पर युवक भड़क गए और कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। नशे में धुत चारों युवकों ने रेस्तरां में जमकर बवाल काटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान कपड़े तक फाड़ दिए। कुछ देर पहले मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर भी आरोपियों ने छींटाकशी की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दरोगा के जन्मदिन के मौके पर ही एसीपी के हमराही और उनके साथी पार्टी करने पहुंचे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बवाल करने वालों में एक सेंट्रल जोन के थाने में तैनात दरोगा था। दूसरा साउथ जोन में तैनात एक एसीपी का हमराही बताया गया। बाकी दो युवक उनके दोस्त थे। सभी सादी वर्दी में थे और नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

नशे में धुत दरोगा, एसीपी के हमराही ने उत्पात मचाया - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर रात तीन बजे तक हंगामा होता रहा। एसीपी का हमराही स्वरूप नगर चौकी इंचार्ज और थाना पुलिस को फोन कर बुलाने लगा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, पर पुलिस के पहुंचने से पहले चारों भाग निकले। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है, पर वह जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें