फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue in Kanpur: डेंगू के 25 नए संक्रमित मिले, अब तक 735 संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लगाए मेडिकल कैंप

Sat, 26 Nov 2022 09:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 25 और डेंगू के मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज से दो और उर्सला से 23 की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू संक्रमण का फैलाव जारी है। शुक्रवार को डेंगू के 25 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें नगर के 12 हैं और 13 दूसरे जिलों के हैं। रोगियों का इलाज निजी और सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब ने दो और उर्सला की लैब ने 23 संक्रमितों की रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन

दोनों लैब में कुल 175 सैंपल की जांच की गई थी। डेंगू पॉजिटिविटी रेट 14.29 फीसदी है। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि नगर में डेंगू सक्रिय मरीज 143 हैं। जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 735 संक्रमित मिले हैं। इनमें 538 नगरीय और 197 ग्रामीण इलाकों के हैं।
शुक्रवार को जो संक्रमित मिले हैं, वे गुप्तारघाट, गोशाला जाजमऊ, कुलीबाजार, अनवरगंज, बर्रा, भौंती प्रतापपुर, बिहार, कल्याणपुर, लवकुशपुरम और बर्रा के हैं। मेडिकल कॉलेज की लैब में दो डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक संक्रमित उन्नाव और दूसरा कैंपस का रहने वाला है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न ब्लॉकों के छह स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए। इनमें 646 रोगी देखे गए। डेंगू के लक्षणों वाले दो रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।  सीएमओ के अनुसार, डेंगू के मरीजों के मद्देनजर उर्सला अस्पताल के कंट्रोल रूम की सक्रियता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

नगर जिले में कहीं भी बुखार, डेंगू, मलेरिया के मरीज मिलें तो कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9335301096 पर सूचना दी जा सकती है। इस कंट्रोल रूम में जिन मोहल्लों, गांवों से मरीजों की सूचना आ रही है, वहां टीमें भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें