सादिक के सिर से खून निकलता देख साथी बाउंसर उसे हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैलट पहुंची रेलबाजार पुलिस ने बाउंसरों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
एक बार यूपी और सात बार मिस्टर कानपुर रह चुका था सादिक
रॉयल गार्डेन में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से जिस बाउंसर मोहम्मद सादिक (35) की मौत हुई, वह सात बार मिस्टर कानपुर और एक बार मिस्टर यूपी रह चुका था।
भाई का कहना है कि घटना के बाद पार्टी में मौजूद लोग साजिद को लेकर अस्पताल भागे थे। इस एजेंसी के जरिये वह शादी समारोह में पहुंचा था, उसने ही परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस को देर रात तक घटना की जानकारी नहीं थी।
इंस्पेक्टर रेलबाजार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को 12:20 बजे घटना की सूचना दी गई है। गोली किसने चलाई, यह गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज के जरिये पता किया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
पत्नी बेहोश, भाई बेहाल
सादिक की पिता गुलजार मोहम्मद की सालों पहले मौत हो चुकी है। परिवार में छोटे भाई साजिद के अलावा पत्नी आसमां के अलावा दो बेटियां हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही आसमां बेहोश हो गई। उनकी दोनों बेटियों और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों के तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर रेलबाजार