फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में सवा सौ रोगियों में डेंगू की पुष्टि, प्लेटलेट्स काउंट हो रहा कम, आप भी रहें सतर्क

Fri, 25 Oct 2019 02:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर का शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी प्रकोप हो गया। लाल चकत्ते, खुजली के साथ रोगियों का प्लेटलेट्स काउंट घट रहा है। दर्जनों लोग डेंगू जैसे लक्षणों वाले बुखार की चपेट में हैं। कुछ लोगों ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई तो रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज और उर्सला में दो दिनों के ब्लड सैंपलों में 125 रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू संदिग्ध दो रोगियों की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू रोगियों में अब लाल चकत्ते और खुजली के भी लक्षण मिल रहे हैं। डेंगू पॉजिटिव आए 125 रोगियों में 19 रोगी दूसरे जिलों के हैं।

 
विज्ञापन

उन्नाव के रोगी विष्णु गुप्ता (55) की लालबंगला के एक नर्सिंगहोम में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रोगी को डेंगू की पुष्टि हुई थी। रोगी का सांस तंत्र फेल गया था। इसी तरह मंधना के विपनेश (45) की कल्याणपुर के निजी अस्पताल में मौत हुई है। विपनेश में डेंगू के लक्षण थे।

इसके साथ ही उसके लिवर और गुर्दे में खराबी आई थी। कल्याणपुर ब्लाक के कुरसौली के बेबी सिंह, दीनानाथ, अरुणा आदि निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। चिकित्सा प्रभारी बारा सिरोही ने गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया। इसी तरह बिधनू क्षेत्र के द्विवेदी नगर, काकाेरी, खेरसा आदि गांवों में रोग का प्रकोप है। रोगियों में प्लेटलेट्स घटने के साथ डेंगू के अन्य लक्षण उभर रहे।

अधिकांश रोगी झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजिशियन डॉ. ब्रजेश कु मार ने बताया कि डेंगू में बदलाव आया है। रोगियों में लालचकत्ते और खुजली के लक्षण भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें