फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue cases In Kanpur: फॉगिंग से नहीं मरे मच्छर, रिकॉर्ड 67 संक्रमित मिले

Wed, 16 Nov 2022 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल की लैब में 376 सैंपलों की जांच हुई है जिनका पॉजिटिविटी रेट 17.82 फीसदी आया है। कानपुर में रिकॉर्ड 67 नए डेंगू संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू के डंक के सामने फॉगिंग की रणनीति धुआं-धुआं हो गई है। मंगलवार को उर्सला और मेडिकल कॉलेज के माइक्रबायोलॉजी लैब ने रिकॉर्ड 67 नए डेंगू संक्रमितों की रिपोर्ट दी है। इनमें 51 रोगी शहर के हैं और 16 रोगी दूसरे जिलों के हैं। हाउस इंडेक्स-5 से अधिक लार्वा वाले 71 क्षेत्रों की जो सूची सीएमओ ने नगर आयुक्त को दी थी, वहां भी डेंगू के रोगी मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इसका मतलब वहां पर एडीज एजिप्टाई मच्छर मरे नहीं हैं। उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल की लैब में 376 सैंपलों की जांच हुई है जिनका पॉजिटिविटी रेट 17.82 फीसदी आया है। नानकारी, चकेरी सरीखे जिन क्षेत्रों में जलभराव ज्यादा है, वहां संक्रमितों की संख्या अधिक है। उर्सला ने शहर के 31 डेंगू संक्रमित रोगियों की रिपोर्ट दी है। इनका एनएस-1 पॉजिटिव आया है।

इसका मतलब है कि सभी रोगियों का संक्रमण अभी ताजा है और एंटी बॉडीज नहीं बनीं। इनमें गोविंदनगर, विजयनगर, मेडिकल कॉलेज कैंपस, अर्मापुर, किदवईनगर, टिकरा, लालबंगला, नानकारी, कश्यपनगर, आरएसपुरम, आवासविकास केशवपुरम, सर्वोदयनगर, बर्रा, शांती डिफेंस कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, सैयदनगर, आर्यनगर, कल्याणपुर क्षेत्र का नारामऊ, रामसिंहकापुरवा आदि क्षेत्र हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इनमें मेडिकल कॉलेज, गोविंदनगर, किदवईनगर सरीखे कई इलाके हैं जहां सघन फॉगिंग कराई गई है। वहां अभी एडीज मच्छर जीवित हैं और लोगों को लगातार डेंगू संक्रमण दे रहे हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज ने इन्हीं क्षेत्रों के हैलट से भेजे गए 20 रोगियों के सैंपल की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट दी है। आठ डेंगू संक्रमित कानपुर देहात के हैं। इनमें ओपीडी से भेजे गए सैंपल भी शामिल हैं।

जनवरी से अब तक डेंगू संक्रमितों की संख्या - 460
शहरी क्षेत्रों के संक्रमित        344
ग्रामीण इलाकों के संक्रमित    116
कुल एक्टिव केस                 154
उर्सला में भर्ती रोगी                08
हैलट में भर्ती मरीज                10
निजी अस्पतालों में भर्ती रोगी    43 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें