फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेनों में यात्रियों पर डेंगू का हमला, 86 और चपेट में

Fri, 18 Oct 2019 04:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
ट्रेनों में भी यात्रियों को डेंगू का संक्रमण हो रहा है। इसके अलावा गर्भवती के लिए डेंगू खतरा बन रहा है। कई गर्भवती का प्लेटलेट्स काउंट घट गया। इनकी डिलेवरी कराने के लिए प्लेटलेट्स और खून चढ़ाना पड़ा। हैलट और उर्सला में डेंगू का अलग-अलग वार्ड बनाया गया है। उर्सला में मच्छरदानी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


रोगियों में वायरस लोड बढ़ने के बाद एडीज मच्छर एक व्यक्ति से दूसरे में डेंगू फैला रहा है। इससे रोगियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। माइक्रोबायोलॉजी में 186 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 84 को डेंगू निकला। डॉक्टरों का कहना है कि रोगी को काट लेने पर मच्छर किसी सामान्य व्यक्ति को काटेगा तो उसे डेंगू हो जाएगा। एक निजी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर स्वरूपनगर के राघवेंद्र कुमार (44) मुंबई से ट्रेन से आए। तेज बुखार आने पर जांच कराई तो डेंगू निकला। इसी तरह हर्षनगर के विनोद विक्रम (42) कोलकाता से ट्रेन का सफर करने के बाद बीमार पड़ गए।
विज्ञापन

दोनों रोगियों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में आई गर्भवती महिलाओं में प्लेटलेट्स कम निकलीं। इन्हें मेडिसिन विभाग रेफर किया जा रहा है। सिविल लाइंस के अस्पताल में एक डेंगू पॉजिटिव महिला रोगी की प्लेटलेट्स की ड्रिप लगाकर डिलेवरी कराई गई। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि डेंगू के मरीजों की बहुत अधिक संख्या हो गई है।

उर्सला में होगी डेंगू की जांच 
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग पर डेंगू की जांच का भार बहुत अधिक हो जाने पर उर्सला में जांच की व्यवस्था की जा रही है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार से उर्सला में डेंगू की जांच शुरू हो जाएगी। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल रोगियों की जांच वहां करा सकते हैं। हालांकि अभी तक उर्सला में किट उपलब्ध न होने से जांच नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें