फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आने से किशोर की मौत, गांव में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के गोगूमऊ गांव का एक बालक डेंगू की चपेट में आ गया। शनिवार को उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि, गांव में काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा ब्लॉक के गोगूमऊ गांव के भारत कुशवाहा ने बताया कि बेटा कृष्णा (12) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जांच कराई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार रात उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। पिता का कहना है कि परिवार में काजल, राधा, शैलेंद्र आदि को कई दिनों से बुखार आ रहा है। जिनका निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। गांव में 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
गांव के सोनू गौतम का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बलराम सिंह ने बताया कि गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नियमित रूप से गांव में सफाई नहीं कराई जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि जानकारी मिली है। स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इंफेक्शन से हुई थी किशोर की मौत
रसूलाबाद। क्षेत्र के बारापुर गांव में नवाब के बेटे अमन को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने किशोर को सैफई के डॉ. राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार को गांव में पूरे दिन कोरोना से किशोर की मौत की चर्चा रही। बाद में सीएचसी प्रभारी ने संक्रमण से मौत होना बताया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि अमन की मौत इंफेक्शन से हुई है। उसकी कोविड व डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पिता ने बताया कि इसी वर्ष 12वीं पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें