फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों से मांग-मांग कर खाने की आई नौबत, नहीं मिल रहा राशन

Wed, 26 Jul 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौदहा में पेंशन न मिलने पर शिकायत करने आईँ महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में छह-छह माह से पेंशन न मिलने की शिकायत मिली है। कई लोगों को कहना है कि नौबत यहां तक आ गई है कि पड़ोसियों से राशन मांगकर गुजारा करना पड़ रहा है...
विज्ञापन


जिले के मौदहा क्षेत्र के रीवन, छिरका व बिगहना की कई वृद्ध महिलाओं ने मंगलवार को छह-छह माह से पेंशन न मिलने की शिकायत की है। वहीं तहसील पहुंच कर गरीबी रेखा के राशनकार्डों में राशन मुहैया न कराए जाने की सूचना अधिकारियों को दी। 

राजीव गांधी महिला विकास परियोजना स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष जमुना देवी के नेतृत्व में गांव छिरका की बेवा कस्तूरी (68) ने बताया कि सात माह से विधवा पेंशन नहीं मिली है। अंत्योदय राशनकार्ड तो है लेकिन कोटेदार राशन ही नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


उसने कहा कि वह पड़ोसियों से मांग-मांग कर खा रही है। इसी गांव की विधवा लक्ष्मी (70) ने कहा कि वह चलने फिरने में मोहताज है। बताया कि सर्दियों में बिजली गिरने से उसका कच्चा मकान ध्वस्त हो गया।

कोटेदार राशन भी नहीं ले रहा है। इसी गांव की विधवा धर्मी ने बताया कि दस माह से पेंशन नहीं मिली है। राशन भी नहीं मिल रहा है। उनके पास शौचालय भी नहीं है। बिगहना गांव की कौशिल्या ने कहा कि उसके घर में शौचालय नहीं है।

वह गरीब है, उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव की ऊषा ने शौचालय न मिलने की शिकायत की। महिलाओं ने कहा कि तहसील दिवस में आकर पुन: अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद रखेगी।
विज्ञापन


-पेंशन और राशन न मिलने की शिकायत 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें