इटावा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर एक बार फिर मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग की है। करणी सेना जिलाध्यक्ष धृतेंद्र सिंह ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक बाजारों से मीट, मछली और अंडे की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाए। ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके। संगठन का कहना है कि नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है और इस दौरान व्रत एवं संयम का पालन किया जाता है। ऐसी स्थिति में खुलेआम मांस की बिक्री से आस्था को ठेस पहुंचती है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष धृतेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, दीपक भदौरिया, अभिषेक राजावत, शशांक भदौरिया व महामंत्री सुशांत भदौरिया शामिल रहे। (संवाद)