फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर की मां से आतंकी संगठन ने मांगी 7 लाख की रंगदारी

Thu, 07 Jun 2018 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-कटरा में तैनात रेलवे इंजीनियर के किदवई नगर स्थित घर में भेजा पत्र
-लिखा, बेटे की सलामती चाहती हो तो 15 दिन में सात लाख रुपये का इंतजाम कर लो 
- रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
कटरा में तैनात रेलवे इंजीनियर के किदवई नगर स्थित घर में भेजा पत्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के किदवई नगर में रेलवे इंजीनियर की मां से आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के नाम से पत्र भेजकर रंगदारी मांगी गई है। सोमवार देर शाम घर के बरामदे में उन्हें धमकी भरा पत्र पड़ा मिला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

ई-ब्लॉक, किदवई नगर निवासी गीता बाजपेई सर्वे का काम करती हैं। पति का निधन हो चुका है। परिवार में बेटा रसिक और बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। वे यहां तीन देवरों के परिवार के साथ रहती हैं। बेटा रसिक जम्मू के कटरा में रेलवे इंजीनियर के पद पर तैनात है। गीता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे उन्हेें घर के बाहर बरामदे में बंद लिफाफा पड़ा मिला। खोलकर पढ़ा तो पत्र में लिखा था कि इंजीनियर बेटे की सलामती चाहती हो तो 15 दिन में सात लाख रुपये का इंतजाम कर लो और अगले पत्र केआने का इंतजार करो। अगर रुपये देने में आनाकानी की तो बेटे को जान से मार देंगे, सलाम और भेजने वाले का नाम इंडियन मुजाहिदीन लिखा था। पत्र हिन्दी में लिखा गया था। पत्र पढ़ने के बाद आनन-फानन उन्होंने मोबाइल पर बेटे से संपर्क किया और पत्र के बारे में बताया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। गीता और उनके परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया। 
एसपी साउथ रवीना त्यागी का कहना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। एसपी साउथ ने बताया कि धमकी भर पत्र जिस लिफाफे में मिला, वह काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। उस पर लगा डाक टिकट भी पुराना है। ऐसा लग रहा है कि किसी और लिफाफे से उसे उखाड़कर लगाया गया है। इसकी पुष्टि के लिए स्थानीय डाकघर से जांच कराई जाएगी। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि फिलहाल गीता बाजपेई की सुरक्षा में घर के बाहर गश्त बढ़ा दी गई है। घर के बाद दो सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है। अगर परिवार वाले सुरक्षा की मांग करके तो फोर्स तैनात किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें