फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एनपीएस-जीपीएफ समेत शिक्षकों के वित्तीय मामलों के निस्तारण की मांग

Thu, 08 Oct 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिक्षकों के लंबित वित्तीय प्रकरणों के निस्तारण की मांग को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वित्त एवं लेखाधिकारी हरिकेश बहादुर को ज्ञापन सौंपा। इसमें एनपीएस, जीपीएफ, एरियर और एचआरए से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि कई शिक्षकों के एनपीएस खातों में नियुक्ति तिथि से देय राज्यांश का पूर्ण समायोजन नहीं हुआ है। उन्होंने इसका परीक्षण कर संबंधित खातों में नियमानुसार समायोजन कराने की मांग की।
बीईओ कार्यालयों से भेजे गए एरियर प्रकरणों को बार-बार रिजेक्ट किए जाने की समस्या भी उठाई। कहा कि आपत्ति होने पर संबंधित कार्यालय को स्पष्ट लिखित मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि कमियां दूर कर प्रकरणों का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी ने एनपीएस के लंबित प्रकरणों के निस्तारण और जीपीएफ की अद्यतन लेखा पर्ची उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने जनपद विभाजन से पूर्व की जीपीएफ धनराशि व देय ब्याज को शिक्षकों के जीपीएफ लेजर में अपडेट कराने की बात कही।
जिला महामंत्री सुनील कुमार ने ग्रेड-पे के आधार पर एचआरए की विसंगतियां दूर कर पात्र शिक्षकों को एचआरए और एरियर का भुगतान कराने की मांग रखी। वित्त एवं लेखाधिकारी हरिकेश बहादुर ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, ध्रुव नारायण पांडेय, सुभाष दीक्षित, विनीता, अनुराग गुप्ता, विजय शंकर, राकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें