फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फिर उठी अकबरपुर में ई-बस चार्जिंग स्टेशन बनाने की मांग

Sat, 21 Mar 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में जरूरत के अनुसार व तय समय पर रोडवेज बसें मुहैया न होने से आमजन व व्यापारियों को परिवहन समस्या से जूझना पड़ रहा है। ई-बसें भी केवल रनियां तक चल रही हैं। यह बात शुक्रवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम से कही। ई-बसें रूरा, झींझक व पुखरायां तक चल सकें इसके लिए अकबरपुर बस अड्डा में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष गुप्ता व महामंत्री पियूष कौशल ने डीएम को बताया कि बीते साल अक्तूबर से सीएनजी बसें बंद हैं। इससे हर दिन जिले के करीब सात हजार लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। माती में रोडवेज डिपो हैं लेकिन जिले के मुख्य रूट पर भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जनता बसें फरवरी में एक सप्ताह चलीं इसके बाद बंद कर दी गई। सीएनजी बसें पहले से बंद है। ई-बसें रनियां तक आती हैं।
अकबरपुर बस अड्डे में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए नवंबर 2024 में अकबरपुर नगर निकाय प्रशासन की ओर से कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को प्रस्ताव दिया जा चुका है। हालांकि फाइल ठंडे बस्ते में है। इधर बजट 2026-27 में हर जिले में ई-बस स्टेशन बनाने की बात कही गई है। । डीएम कपिल सिंह ने सहानुभूतिपूर्वक मांग पर विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। यहां नगर अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, अमर यादव, अनूप ओमर, प्रकाश कौशल, अभय सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें