फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य पर सीएम से कार्रवाई की मांग, जमातियों पर अभद्र टिप्पणी मामले में उलमा नाराज

Mon, 01 Jun 2020 08:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी का जमातियों पर अभद्र टिप्पणी वाला करीब दो महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मुस्लिम समाज में नाराजगी है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद सुभाषिनी अली द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने से मामला और गरमा गया है। सोमवार को उलमा ने प्राचार्य की टिप्पणी पर एतराज जताया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की।

जमीअत उलेमा हिंद के प्रदेश अध्यक्ष व शहर काजी मौलाना मो. मतीनुल हक ओसामा ने कहा कि कोरोना से सारे देशवासी मिलकर लड़ रहे हैं। ऐसे में प्राचार्य का बयान जीएसवीएम जैसी संस्था के लिए कलंक है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के कोरोना पॉजिटिव हैलट में हुए थे भर्ती - फोटो : amar ujala
उन्होंने जमातियों पर आरोप तो लगाया लेकिन आज तक कोई सबूत नहीं दे पाईं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच करने और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, नायब शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई ने कहा कि प्राचार्य ने डॉक्टरी के पेशे का अपमान किया है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि करीब 70 दिन पहले तब्लीगी जमात के कोरोना संक्रमित कुछ लोगों को हैलट में भर्ती कराया गया था।

इस दौरान जमात के लोगों ने कोरोना वार्ड में खूब उपद्रव भी किया था। जिसके बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने जमातियों पर गंदगी फैलाने सहित कई अन्य आरोप भी लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें