फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! कोरोना जांच के इंतजार में एक घंटे तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल के गेट पर हुआ प्रसव

Sat, 08 Aug 2020 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के गोपालगंज पीएचसी में शनिवार सुबह साढ़े सात बजे पहुंची गर्भवती को कोरोना जांच के नाम पर भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। प्रसव पीड़ा से गर्भवती पीएचसी के गेट पर ही तड़पती रही। उसे लेकर आई आशा बहु अस्पताल कर्मियों से गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


एक घंटे बाद गेट पर ही प्रसव हो गया। इसके बाद आपाधापी में जच्चा-बच्चा को पीएचसी में भर्ती किया गया। गोपालगंज पीएचसी के करनपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार की पत्नी मोनू देवी को सुबह 7:00 बजे तेज प्रसव पीड़ा हुई।

आशा बहू गुड्डी तिवारी सुबह 8:00 बजे मोनू को लेकर गोपालगंज पीएचसी पहुंचीं। उस वक्त प्रसव कक्ष में तैनात संविदा स्टाफ ने महिला को कोरोना जांच रिपोर्ट के बाद ही भर्ती करने को कहा। हालांकि पीएचसी में कोरोना जांच प्रसव केंद्र से डेढ़ सौ मीटर दूर होती है।
विज्ञापन


लेकिन काउंटर 11 बजे के बाद खुलता है। आशा बहुआ काउंटर पर पहुंचीं लेकिन वह बंद था। वह लौटकर अस्पताल कर्मियों से मोनू को भर्ती करने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं। तभी मोनू ने गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। तब जाकर जच्चा-बच्चा को अंदर लिया गया।

इस मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से जांच अनिवार्य की गई है। फिर भी अगर इस तरह के केस आते हैं तो प्राथमिकता के आधार पर पहले ट्रीटमेंट दिया जाता है। वह इस मामले की जांच कराएंगे, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें